अपने उपकरणों को अपग्रेड करते समय पैसे की बचत करें

चाहे आप अपने खुद के घर में रहते हों, किराए पर रहते हों या निवेश के लिए ली गई किसी संपत्ति के मालिक हों, आपको छूट मिल सकती है।

यह तब होता है जब आप किसी पुराने उपकरण को अधिक कुशल इलेक्ट्रिक विकल्प से बदलते हैं।

छूट-प्राप्त उपकरण

आप कई प्रकार के ऊर्जा-कुशल उपकरणों पर छूट प्राप्त कर सकते/ती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • हीटिंग और कूलिंग
  • हॉट वाटर सिस्टम
  • इलेक्ट्रिक कुकटॉप
  • कपड़े सुखाने वाले ड्रायर
  • टेलीविजन और अन्य चीजें।

विक्टोरियन एनर्जी अपग्रेड्स की उत्पाद सूची में सभी छूट-प्राप्त उपकरणों का पता लगाएँ।

बिजली के कुशल उपकरण गैस उपकरणों या पुराने इलेक्ट्रिक मॉडलों की तुलना में कम बिजली का उपयोग करते हैं।

इससे आपके बिजली के बिल को कम करने में मदद मिलती है।

कुशल उपकरणों का उपयोग करके घर-परिवार हर साल बिजली के बिलों पर सैकड़ों डॉलर की बचत कर सकते हैं।

छूट से शुरुआती लागत को कम करने में मदद मिलती है।

नए कुशल उपकरण निम्नलिखित कर सकते हैं:

  • बेहतर तरीके से काम करना
  • आधुनिक सुविधाओं से युक्त होना
  • अधिक विश्वसनीय होना और कम बार खराब होना
  • अपने घर के अंदर सुरक्षा बढ़ाना तथा अधिक स्वच्छ हवा प्रदान करना

कुशल हीटिंग और कूलिंग आपके घर को पूरे साल अधिक आरामदायक तापमान पर भी रख सकती हैं।

2027 की शुरुआत से, विक्टोरिया में घरों के लिए ऊर्जा दक्षता के नए नियम लागू होंगे।

ये नियम होंगे:

किराये के घरों के लिए उच्च ऊर्जा दक्षता मानकों को आवश्यक बनाएँगे।

कुछ खराब उपकरणों को, यदि उनकी मरम्मत संभव न हो, कुशल इलेक्ट्रिक मॉडल से बदला जाना आवश्यक बनाएँगे।

नए विद्युतीकरण और दक्षता मानकों और विनियमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए विक्टोरियन बिल्डिंग वेबपेज देखें

कुशल उपकरण कम बिजली का उपयोग करते हैं।

इससे वे पर्यावरण के लिए बेहतर होते हैं।

2022 और 2027 के बीच, विक्टोरियन एनर्जी अपग्रेड्स कार्यक्रम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 37 मिलियन टन तक कम करेगा।

यह एक वर्ष के लिए सड़क से 11 मिलियन से अधिक कारों को हटाने के बराबर है।

छूट कैसे प्राप्त करें

सभी विक्टोरियन परिवार अनुमोदित ऊर्जा कुशल उपकरणों में अपग्रेड करने के लिए छूट का लाभ उठा सकते हैं।

अधिकांश मामलों में, आपको एक पुराने उपकरण को अधिक कुशल अनुमोदित मॉडल से बदलना होगा।

छूट अग्रिम रूप से लागू होती है, इसलिए आपको केवल शेष राशि का भुगतान करना होगा।

किरायेदार कई छूटों का लाभ उठा सकते हैं।

कुछ अपग्रेड, जैसे हीटिंग और कूलिंग, के लिए मकान मालिक की स्वीकृति की आवश्यकता हो सकती है।

विक्टोरियन एनर्जी अपग्रेड्स उत्पाद सूची से एक अनुमोदित ऊर्जा कुशल उपकरण चुनें।

केवल अनुमोदित उत्पादों को ही छूट मिल सकती है।

अपना उपकरण चुनने के बाद, विक्टोरियन एनर्जी अपग्रेड्स के उत्पाद पृष्ठों पर दी गई सूची से एक मान्यता प्राप्त प्रदाता चुनें।

केवल मान्यता प्राप्त प्रदाता ही छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आपका मान्यता प्राप्त प्रदाता:

  • उत्पाद और मॉडल की पात्रता की जांच करेगा
  • आपको एक कोटेशन देगा जिसमें छूट शामिल होगी
  • उपकरण इंस्टॉल करेगा और कागजी कार्रवाई पूरी करेगा

यदि आप अपने किसी इंस्टॉलर का उपयोग करते हैं, तो उन्हें:

  • किसी मान्यता प्राप्त प्रदाता के साथ उत्पाद की पात्रता की पुष्टि करनी होगी
  • आपको एक कोटेशन देना होगा जिसमें छूट शामिल हो
  • अनुमोदित उपकरण इंस्टॉल करना होगा
  • छूट लागू किए जाने के लिए भरे हुए फॉर्म मान्यता प्राप्त प्रदाता को भेजने होंगे

https://www.energy.vic.gov.au/victorian-energy-upgrades/products सभी छूट-प्राप्त उपकरण खोजें .

Page last updated: 21/04/26